LatestNewsउत्तर प्रदेश

सावधान ,मीरगंज में चल रहे है कई फर्जी पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर और बिना रजिस्ट्रेशन नर्सिंग होम/अस्पताल

 मीरगंज न्यूज लाइव संवाददाता यशपाल दिवाकर:–

बरेली । तहसील मुख्यालय के मीरगंज नगर में ब्लड समेत विभिन्न जांचों के नाम पर हो रहा है लोगों की सेहत से खिलवाड़ । मीरगंज में चल रहे है कई फर्जी पैथोलॉजी लैब और बिना रजिस्ट्रेशन नर्सिंग होम/अस्पताल । घटना फिलहाल मीरगंज नगर स्थित एक पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर की है । बरेली शहर के रामपुर गार्डन में एक एडवांस पैथोलॉजी लैब है ।इस लैब ने अपना अधिकार् पत्र मीरगंज नगर में स्थित एक लैब/कलेक्शन सेंटर को दे रखा है । इस कलेक्शन सेंटर पर पहले ब्लड समेत विभिन्न सैम्पल लिए जाते थे ,उनकी जांच एडवांस पैथोलॉजी लैब पर ही होती थी ।मौजूदा समय मे इस कलेक्शन सेंटर ने बरेली शहर स्थित लैब पर सैम्पल जांच हेतु न भेजकर अपने यहाँ ही जांच व्यवस्था कर ली ।मगर पार्टी को जो रिपोर्ट दी उस पर बरेली शहर स्थित लैब का ही नाम रखा । जबकि लेटर हेड अपने स्तर से छपवाकर उस पर पैथोलॉजिस्ट हस्ताक्षर व अन्य में बरेली लैब का ही इस्तेमाल किया गया ।यानि रिपोर्ट को तो मीरगंज में तैयार किया गया । मगर रिपोर्ट जारी कर्ता के असली हस्ताक्षर के स्थान पर फर्जी बना लिए गए ।इस फर्जीफिकेशन का खुलासा तब हुआ जब एक रोगी ने बरेली लेब से संपर्क किया ।तब बरेली लैब ने कहा कि रिपोर्ट उनके यहां की नही है । उनका लेटर हेड ,रिपोर्ट ,व डॉक्टर/पैथोलोजिस्ट के हस्ताक्षर सभी फर्जी है । जानकारी होने पर बरेली लैब से टीम मीरगज पहुँची।बाद में असली और फर्जी दोनों में देर सांय समझौता हो गया ।मीरगंज नगर में दर्जन भर ऐसे ही लैब ,कलेक्शन सेंटर चल रहे है ।इतना ही नही दर्जनों नर्सिंग होम/अस्पताल बिना रजिट्रेशन के चल रहे है ।ऐसे में कैसे भरोसा हो कि कौन वैद्य है।ऐसा भी नही गली कुंचो में ऐसा हो सरकारी अस्पताल के आस पास भी ऐसा हो रहा है।

Share This News