GeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

कोटगाड़ी माता के दरबार में पूजा की थाल महिला समूह तैयार करेगा।

थल न्यूज लाइव संवाददाता अर्जुन रावत:-
थल न्याय की देवी  श्री 1008 कोटगाड़ी माता के दरबार में पूजा की थाल महिला समूह तैयार करेगा।
इसके लिए मंदिर कमेटी, पूजारी व स्थानीय व्यापारियों ने अपनी सहमति दे दी है। जल्द यह थाल भक्तो के हाथ में होगा। इस काम मे दक्ष बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
 मुख्य विकास आधिकारी वंदना के पहल का असर दिखाई देने लगा है। विकास खंड बेरीनाग के खंड विकास अधिकारी जी.आर आर्या ने कोटगाड़ी गांव में बैठक की शुरुवात की सोसायटी फार एक्शन इन हिमालया (सोच )संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने समुदाय आधारित रोजगार के फायदों पर प्रकाश डाला. कहा कि महिला सहायता समूह को रोजगार से जोड़कर हम पलायन को रोक सकते है. सीड़ीओ की मंशा को बताते हुए कहा कि महिलाओं को अपने पैरो पर खड़ा करना जरुरी है. मर्तोलिया ने कहा कि स्थानीय उत्पादों से पूजा की थाल तैयार की जा रही है. माता को चढ़ने वाली चुनरी भी यहां तैयार की जायेगी. फूलो की खेती भी गांव में होगी.इस गांव को इसके लिए तैयार किया जा रहा है. खंड विकास अधिकारी आर्या ने एन.आर.एल.एम.के तहत् बनने वाले समूहों के लाभ के बारें में बताया।  इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी ललित पिपलिया,ब्लाक मिशन प्रबधक मंयक, ग्राम विकास अधिकारी प्रेम राम, मंदिर कमेटी के गणेश पाठक,भुवन पाठक,गोविन्द बल्लभ पाठक,जगत सिंह सहित सैकडो महिलाए मौजूद थे. बैठक में मंदिर को स्वचछ रखने का भी संकल्प लिया गया।
Share This News