मनमोहन लगातार तीसरी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय शिक्षक संघ का जीआईसी के सभागार में ब्लाक स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने किया। इस मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और सरकार के शिक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हेमा पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने राजकीय शिक्षक संघ के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कमलेश कुमार को छात्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक दीवान सिंह कठायत का भी सम्मान किया गया। इससे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन मेहता और जिला मंत्री प्रवीण रावल ने शिक्षकों की वर्तमान समय में विभिन्न समस्याओं को रखा। द्वितीय सत्र में राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन मेहता, उपाध्यक्ष दीपक टम्टा, उपाध्यक्ष महिला गीता बिष्ट, मंत्री शौर्यवर्धन महरा, संयुक्त मंत्री दिनेश पांडे, संयुक्त मंत्री महिला तनुजा पंत, संगठन मंत्री राजेश कार्की, प्रदीप जोशी संरक्षक, हिमांशु भैसोड़ा प्रवक्ता चुना गया। इस मौके पर राजकीय शिक्षक जिला भूपेंद्र भंडारी ने नव नियुक्त ब्लॉक कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डा. विनोद जोशी और प्रदीप जोशी ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, कमलेश पंत, हेम पंत, अर्जुन सिंह, मनीष पाठक सहित आदि मौजूद रहे।

