LatestNewsबिहार

खाने के समान को ढक कर रखें तब बेचे नही तो होगी करवाई एसडीएम मो•आफाक,

शिवहर/न्यूज लाइव संवाददाता शबनम बेताब:–

शिवहर—अनुमंडल पदाधिकारी मो• आफाक अहमद ने नगर पंचायत स्थित राजस्थान चौक के पास कई मिठाई की दुकानों में खुले में रखें खाने के सामानों को ढक कर रखने एवं बेचने का निर्देश दिया है ऐसा नहीं करने पर अगली बार जांच होगी तो पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा अनुमंडल पदाधिकारी मो•आफाक अहमद ने राजस्थान चौक पर स्थित माखन स्वीट हाउस एवं कई मिठाई की दुकानों में कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ पहुंचकर जांच किए हैं,अनुमंडल पदाधिकारी मो• आफाक अहमद ने दुकानदारों को बताया है कि खाने के समान समोसा, लिट्टी, मिठाई, जलेबी खुला में नहीं रखना है तथा इसे ढक कर रखें जिस पर धूल मिट्टी गंदगी नहीं पडना चाहिए,अनुमंडल पदाधिकारी ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा है कि खुले में सामान रखने से खाने के सामान पर धूल मिट्टी बैठ जाती है जिससे आम आदमी का सेहत खराब हो जाता है,अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी के द्वारा मिठाई की दुकानों में खुले में रखे हुए खाने के सामानों को जांच करने पर शिवहर के मिठाई दुकानदारों नाश्ता दुकानों में हड़कंप मच गया है।

Share This News