FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथराली

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में डीएलएड प्रशिक्षुओं की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता हरेन्द्र बिष्ट।

थराली/गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में डीएलएड प्रशिक्षुओं की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
डायट में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं के तहत टेबल टेनिस , शतरंज, कैरम ,बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टेबल टेनिस के रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रथम स्थान पर हर्षवर्धन गौड़, दूसरे पर राहुल कुमार, तीसरे पर अमित रहा। महिला वर्ग में रवीना , ऋचा एवं करीना क्रमशः पहले,दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।चेस पुरुष वर्ग में जयमिलन , दीपक एवं मोहित, महिला वर्ग में भावना , कीर्ति व ऋचा क्रमशः पहले दूसरे व तीसरे पायदान पर रहे। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में मनीष, सुबोध एवं राहुल कुमार महिला वर्ग में ऋचा , गुंजन व श्रुति ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम पुरुष वर्ग में गजेंद्र और गौरव , महिला वर्ग में रिंकी और करीना , मिक्स डबल में गजेंद्र एवं मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर पुरुष वर्ग में राहुल कुमार और राहुल शाह, महिला वर्ग में दीक्षा और हिमांशु, मिक्स डबल में प्रियंका और गौरव पंत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर प्राचार्य आकाश सारस्वत ने प्रशिक्षुओं को जीवन में खेल के महत्व से अवगत कराया और सभी का हौसला बढ़ाया, कार्यक्रम समन्वयक योगेंद्र सिंह बर्तवाल ने बताया कि खेल के माध्यम से जीवन की सकारात्मकता में बढ़ोतरी की जा सकती है, इस अवसर पर संकाय सदस्य राजेंद्र मैखुरी, रविन्द्र सिंह बर्तवाल, कमलेश मिश्रा, बचन जितेला, और नीतू सूद के साथ साथ डीएलएड प्रशिक्षु पवन गौड़, नरेश , शालिनी , पंकज कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Share This News