महिलाओं की कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरु।

एनएचएल नेटवर्क।
थल। क्षेत्र के सुख समृद्धि हेतु ईष्ट देव कालीनाग मंदिर में मड़ गांव के समस्त परिवार जनों द्वारा आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. आज मड़ गांव से भागवत पुस्तक की शोभा यात्रा में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ भागवत स्थल कालीनाग मंदिर पहुंची. यजमानों से भगवताचार्य आचार्य योगेश जोशी ने मूल पाठ, गणेश पूजा, कलश स्थापना, पुस्तक पूजन और पूर्वांग कार्यक्रम सम्पन्न कराया. आज प्रथम दिवस की कथा में कथावाचक आचार्य राजेंद्र पंत ने सृष्टि की उत्पत्ति और भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की कथा बताई. उन्होंने सभी भक्तों को भगवान की महिमा और उनकी अलौकिक शक्ति की कथा भी सुनाई. कथावाचक ने कहा कथा सुनने का फल यह है कि जो भी व्यक्ति इस कथा को सुनकर भगवान की भक्ति और पूजा करता है उसे भगवान की स्वतः कृपा प्राप्त हो जाती है और उसके जीवन में सदा सुख और समृद्धि आती है. कथा के मुख्य आरती होने के बाद कालीनाग मंदिर के पुजारी पूरन पाठक ने भागवत सुनने आये सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया।

