लगातार तेंदुए का आतंक, शासन, प्रशासन और वन विभाग दोनों आखों से अँधा
न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–
बागेश्वर…गरुड़ ब्लॉक के हरिनगरी गाँव में एक बार फिर तेंदुए का आतंक। 7 साल के बच्चे को बनाया शिकार। कल रात बच्चे को घर के आँगन से उठा ले गया तेंदुआ। दीपक लाल पुत्र दीवान राम उम्र 7 साल। बच्चे की खोजबीन में जुटे ग्रामीण मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्शवाण, जिपंस शिव सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली,एसडीएम सुन्दर सिंह,ग्राम प्रधान लक्ष्मण राम आदि मौके पर मौजूद। दीपक का शव हरिनगरी के चाय बागान के पास मिला। धिक्कार है शासन, प्रशासन और वन विभाग को जो गत महीनों से चल रहे इस आतंक और जानमाल के लगातार नुकसान पर चुप्पी साधे हुए है। समझ नहीं आता किस प्रकार के भ्रष्ट लोगों ने ऐसा भ्रष्ट नियम बनाया की मनुष्य पर कार्रवाई होगी पर जानवर पर नहीं। मैं कुलदीप सिंह, न्यूज़ लाइव समझता हूँ की ऐसा शासन, प्रशासन और वन विभाग जानवर से कम नहीं जो खुद ही मनुष्य का दुश्मन बना पड़ा है। लगातार होते ऐसे हादसों से शासन, प्रशासन और वन विभाग लगातार आँखे मुंदे हुए हैं।

कंप्लेंट करने पर कहानी “हम क्या करें” पर चल रही हैं। शासन, प्रशासन और वन विभाग के पदों पर कार्यरत महानुभावों की दूर दृष्टिता, योग्यता और इनकी तनख्वाह पर प्रश्नचिन्ह लगातार खड़ा होता है।


