पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी घोषित।

एनएचए नेटवर्क।
देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जैसे ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिले के 20 वार्डों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने यह सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रत्याशियों को पार्टी का पूरा समर्थन मिलेगा और चुनाव प्रचार





यह सूची प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति और जिला चुनाव समिति से चर्चा के बाद तैयार की गई है। सूची में सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला वर्ग के प्रत्याशी शामिल हैं।

पार्टी ने यह भी बताया कि वार्ड संख्या 1 (ककोड़), 2 (बझौं), 9 (सूपी), 10 (चाफड़) और 22 (जंगीनगर) को स्वतंत्र घोषित किया गया है। यानी इन वार्डों में भाजपा किसी को समर्थन नहीं देगी। भाजपा का कहना है कि यह फैसला संगठन को मजबूत करने और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के मकसद से लिया गया है।

