berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

सैनिक स्कूल प्रवेश-परीक्षा में चमके- चनकाना  के रजत भण्डारी।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग विकास खण्ड के ग्राम- चनकाना निवासी रजत भण्डारी ने सैनिक स्कूल की प्रवेश-परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 300 अंकों में से 274 अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। रजत वर्तमान में नोर्थ राइड पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ के छात्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता एवं नाना को दिया। रजत के पिताजी  भूपेन्द्र सिंह भण्डारी, राजकीय शिक्षक संघ, पिथौरागढ़ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व वर्तमान में संरक्षक है तथा माता श्रीमती जानकी भण्डारी नीजी विद्यालय में शिक्षिका रही है तथा वर्तमान में घर पर ही रजत को परीक्षा हेतु तैयारी करा रहे हैं। रजत ने भारतीय सेना में जाने की प्रेरणा अपने नाना पूरन सिंह उपराड़ी  से ली, जो भारतीय सेना में कैप्टन रहे हैं तथा पूर्व में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। रजत की सफलता पर विधायक फकीर राम, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, नगर पालिका अध्यक्षा हेमवती पन्त, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, राजकीय शिक्षक संघ, बेरीनाग के ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन मेहता, मंत्री शौर्यवर्धन महरा सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने हर्ष व्यक्त किया।

Share This News