सम्राट इलेवन थल ने ओएफसी पिथौरागढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

एनएचएल नेटवर्क के लिये पूजा कार्की की रिर्पोट।
थल । डॉ बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में गोल्डन क्लब द्वारा आयोजित चैंपियन फुटबॉल कप का दूसरा सेमीफाइनल मैंच सम्राट इलेवन थल और ओएफसी पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में फॉरवर्ड खिलाड़ियों के शानदार खेल की बदौलत थल ही टीम ने पिथौरागढ़ की टीम को 3-2 के गोल अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.पहले हाफ तक दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा.दूसरे हाफ ने थल ने लगातार दो गोल करते हुवे खेल में अपना दबदबा बनाया.खेल के अंत में पिथौरागढ़ की टीम एक ही गोल कर सकी.थल की ओर से फॉरवर्ड खिलाड़ी ऋतिक वल्दिया,गौरव रावत,और करन खेतवाल ने 1-1 गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया. पिथौरागढ़ की ओर से करन बिष्ट और प्रियांशु बिष्ट ने 1-1गोल किया। रेफरी संतोष नित्वाल, लाइनमैन चंदन चंद और संदीप कुमार थे। मैंच का आँखों देखा हाल कृष्ण गोपाल पंत ने सुनाया।
वहां क्लब के प्रभारी गुड्डू पाठक,हरीश नित्वाल,योगेश पानू सहित कई खेल प्रेमियों ने फुटबॉल खेल का भरपूर लुफ्त लिया.फाइनल में पहुंची थल की टीम का ख़िताबी भीड़त यंग स्टार बांसबगड़ की टीम से होगा।

