थल सातशिलिंग राजमार्ग में पत्थर गिरने से सड़क रही तीन घंटे बंद रहा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की।
थल। गत बुधवार रात की लगातार बारिश से थल के पास पिछले साल दरकी नागीमल मंदिर की पहाड़ी से सुबह आज साढ़े चार बजे मंदिर काफी मात्रा में पत्थर गिरने से सड़क बंद हो गई. सड़क बंद होने की जानकारी मिलने के बाद लोनिवि पिथौरागढ़ की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची. और सुबह साढ़े सात बजे सड़क से मलबा हटा दिया गया। तीन घंटे के बाद थल सातशिलिंग राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सकी. मौके पर पहुंचे लोनिवि विभाग पिथौरागढ़ के अवर अभियंता मुकेश जुकरिया ने कहा कि बरसात को देखते हुवे जेसीबी मशीन को थल साइड पर रखने की बात कही जिससे सड़क बंद होने पर मलबा जल्दी से हटाया जा सके.ज्ञात हो कि एक सप्ताह के भीतर सड़क तीसरी बार बंद हो चुकी है.ऊपर नागीमाल पहाड़ी में गिरने कि स्थिति में अटके वोल्डर और नीचे रामगंगा नदी के कटाव से धंस कर सकरी हो रही सड़क पर इस समय आवागमन काफी जोखिम भरा हो चला है।

