FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandकनालीछीना

नाबालिग को दोपहिया वाहन स्कूटी चलाते पकड़ा, पच्चीस हजार का चालान कर स्कूटी सीज की।

एनएचएल नेटवर्क।

कनालीछीना के थानाध्यक्ष श्रीमती आरती के नेतृत्व में थाना कनालीछीना पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक नाबालिग बालक को दोपहिया वाहन (स्कूटी) चलाते हुए पकड़ा ।
थानाध्यक्ष श्रीमती आरती ने नाबालिग के परिजनों की उपस्थिति में काउन्सलिंग की गई, जिसमें उन्हें बालकों द्वारा वाहन चलाने के कानूनी व सुरक्षा संबंधी गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वाहन स्वामी के विरुद्ध ₹25,000/- का चालान जारी कर चालानी आख्या माननीय न्यायालय को प्रेषित की गई तथा वाहन को सीज किया गया।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। ऐसा करना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि उनके जीवन के लिए भी जोखिमपूर्ण हो सकता है।

Share This News