बेरीनाग में गुलदार की चहलकदमी से लोग दहशत में।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। बेरीनाग नगर क्षेत्र में लगातार गुलदार की चहलकदमी से लोगों में भय का माहौल है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। बाजार में सनाटा पसर जा रहा है। गुरुवार देर रात्रि 11 बजे बस स्टेशन के पास एक गुलदार सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया, जहां पर बड़ी संख्या में कुत्तों का झुंड भी दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों ट्रेजरी लाइन, पुराना बाजार, पशु अस्पताल, सागंड, ढनौली, सामधूरा क्षेत्र में गुलदार दिखाई दिया था। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने गुलदार को पकड़ने की मांग को लेकर पिछले दिनों एडीएम, एसडीएम सहित वन विभाग को पत्र भी सौंपा था। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त की जा रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

