पंकज बेरीनाग और सोनू पांखू , गणाई गंगोली गिरीश चंद, गंगोलीहाट गिरीश सुंगड़ा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। भारत युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने युवा कांग्रेस का विस्तार करते हुए बेरीनाग विकास खंड के लिए व्यापार संघ के जिला मंत्री पंकज कार्की को अध्यक्ष, पांखू के लिए सोनू बटकोरा, गणाई गंगोली के लिए गिरीश चंद और गंगोलीहाट के लिए गिरीश सुंगड़ा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष नियुक्त होने पर चारों अध्यक्षों ने युवा कांग्रेस का आभार जताया है और कहा युवा कांग्रेस से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कहा कि युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और संगठन मजबूत होगा। चारों को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष हेमा पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक उप्रेती, नगर अध्यक्ष अमित पाठक, हिमांशु आगरी, प्रकाश जोशी सहित आदि ने खुशी जताई है।

