berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

तहसील सभागार में बेरीनाग एवं थल क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारियों के साथ बैठक संम्पन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग तहसील सभागार में बेरीनाग एवं थल क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासन से प्राप्त निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश पर आयोजित बैठक में सम्मिलित सभी उत्तराधिकारियों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी । और उनके द्वारा अपनी समस्याएं बतायी गई।बैठक में सम्मिलित व्यक्तियों ने अपने गाँव की सड़क अथवा स्कूलों के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखे जाने के आवेदन दिए। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देशित किया गया की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित पत्रावलियों पर शीघ्रतम कार्यवाही सुनिश्चित करें ।

Share This News