FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

हाट कालिका मंदिर में आज से ग्यारह दिवसीय महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

एनएचएल नेटवर्क।

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट स्थित विश्व प्रसिद्ध हाट कालिका मंदिर में आज से ग्यारह दिवसीय महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारं हो गया है। प्रातः गणेश पूजा ओर देवी का भव्य पंचामृत अभिषेक किया गया,रावलगांव सहित क्षेत्र की महिलाओं ने ऐतिहासिक जान्हवी नौले से महाकाली मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकली, तत्पश्चात कथा व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी ने मुख्य यजमान देव सिंह रावल को सपत्नीक विधि विधान से पूर्वांग कर्म, व्यास पूजा, व्यास पीठ पूजा, पुस्तक पूजन,मंडप पूजा करवाई, ब्राह्मण बरड़ आदि पूजन कर्म करवाए गए।


इसके बाद दोपहर दो बजे से कथा व्यास किशोर चंद्र जोशी ने कथा में शिव पूजा का महत्व, देवराज ब्राह्मण का शिव पुराण से देवलोक गमन एवम् चंचला का शिव पुराण से उद्गार आदि अनेक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा श्रवण के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। महाकाली मंदिर समिति द्वारा महाकाली मंदिर को भव्य रूप में सजाया संवारा गया है तथा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन कथा के उपरान्त कन्या पूजन, ब्रह्म भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा है तथा रात्रि में नगर क्षेत्र सहित कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई भक्त मंडली द्वारा प्रतिदिन देर रात्रि तक भजन गायन किया जायेगा।4 अगस्त को यज्ञ के समापन अवसर पर हवन पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन प्रतिदिन की भांति किया जाएगा,

मंदिर के पुरोहित पंकज पंत , दीप पंत यज्ञ समिति के अध्यक्ष कैप्टन राजेंद्र रावल सहित रावल परिवारों ने सभी क्षेत्र वासियों एवम् सभी भक्तों से नित्य कथा श्रवण करने एवम् प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है। इधर सभी रावल परिवारों द्वारा यज्ञ को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग किया जा रहा है।

Share This News