राखी के लिए डाक विभाग ने बहनों को दी ये सुविधाए।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़ डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिले की बहनों को कई सुविधाएं दी है। डाकघर में अब राखी भेजने के लिए काउंटर शाम 7:00 बजे तक खुले रहेंगे। राखी पोस्ट करने के लिए अलग लेटर बॉक्स बनाए गए हैं। इसी के साथ डाकघर के भीतर बहनों को अलग काउंटर की सुविधा भी दी गई है। डाक अधीक्षक ने बताया कि राखी को सुरक्षित और समय से पहुंचाने के लिए इस बार वॉटरप्रूफ डाक लिफाफे बहनों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस वर्ष डाककर्मी राखी के दिन भी डाक वितरित करेंगे ताकि कोई भी भाई, बहन द्वारा भेजी जाने वाली राखी से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ डाकघर में सांय 7:00 बजे तक लोहाघाट और चंपावत डाकघर में सांय 6:00 बजे तक राखी पोस्ट करने के लिए काउंटर खुले रहेंगे।

