FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

गंगोलीहाट  नेचुना के भगवान सिंह पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने घर आ रहे थे, सेराघाट से हुये लापता।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट तहसील के ग्राम नेचुना निवासी भगवान सिंह पुत्र लाल सिंह उम्र 40 वर्ष जो कि गुरुग्राम में कार्यरत था ,विगत 26 जुलाई को वह ग्राम पंचायत के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने गांव नेचुना (गंगोलीहाट) आ रहा था, उसकी पत्नी गीता देवी बताया कि उनके पति भगवान सिंह स्थानीय बस स्टेशन सेराघाट में उतरे थे, सेराघाट से नेचुना की दूरी दस किलोमीटर है। उनको सेराघाट में देखा गया लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा है, इस संबंध में परिजनों द्वारा प्राथमिकी अल्मोड़ा जिले के धौलछीना थाने में दर्ज कराई गई है।उक्त व्यक्ति के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों द्वारा एवम् पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर पूछताझ की जा रही है, लेकिन उक्त व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है, परिजनों ने पुलिस से शीघ्र भगवान सिंह का पता लगाए जाने की मांग की है।भगवान सिंह घर न पहुंच पाने के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग भी नहीं कर पाया।

Share This News