गंगोलीहाट के पुनौली गांव में भारी वर्षा से मनुली देवी का मकान क्षतिग्रस्त।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट नगर पंचायत के पुनौली गांव में एक कल हुई भारी वर्षा से मनुली देवी पत्नी स्वर्गीय हरीश राम का मकान पूर्ण रूप से क्षतिगृस्त हो गया मनुली देवी एक गरीब विधवा महिला है उसके दो बेटे हैं दोनों दोनों मजदूरी करते हैं सात लोगों का परिवार उसे मकान में निवास करता था मकान टूट जाने से उक्त परिवार के सम्मुख रहने की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है परिवार के लोगों ने पड़ोस में रहने वाले केसर राम के मकान में शरण ली है क्षेत्र राजश्व उपनिरीक्षक ने निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी है कई पुनौली वार्ड की सभासद व सामाजिक संगठनों ने शीघ्र उक्त गरीब परिवार को आर्थिक मदद व मकान दिलाये जाने की मांग की है।

