FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

मां श्री हाट कालिका मंदिर में चल रहे महाशिव पुराण ज्ञान में रुद्रावतार हनुमान की कथा, शनि दोष निवारण व्याख्यान प्रस्तुत किए।

एनएचएल नेटवर्क।

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट स्थित विश्व प्रसिद्ध मां श्री हाट कालिका मंदिर में चल रहे महाशिव पुराण ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन कथा व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी ने मुख्य यजमान देव सिंह रावल को सपत्नीक विधि विधान पूर्वक गणेश पूजन, देवी पूजन, पंचामृत स्नान, पूर्वांग कर्म, दैनिक पूजन, व्यास पूजन, ब्राह्मण वरण , व्यास पीठ पूजन, पुस्तक पूजन आदि कर्म कराए गए। कथा श्रवण को हजारों की तादात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। दोपहर दो बजे बाद कथा व्यास आचार्य किशोर चंद्र जोशी ने अपने रोचक कथा व्याख्यान के अंदाज से निरंतर श्रद्धालुओं को आनंदित करते रहे, आज के प्रसंग में द्वादश ज्योतिर्लिंगौ की कथा, शिवजी के अनेक अवतारों की कथा, रुद्रावतार हनुमान की कथा, शनि दोष निवारण एवम् पीपलाद की कथा, उपमन्यु की कथा आदि प्रसंगों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किए। यज्ञ समिति द्वारा की जा रही व्यवस्था का आभार भक्तों द्वारा व्यक्त किया गया। कथा के उपरांत दैनिक महाआरती, कन्या पूजन, ब्रह्म भोज के उपरान्त !य भंडारे का आयोजन किया गया।

Share This News