महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की चुनौतियां विषय पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के क्रियान्वयन में चुनौतियां विषय पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने एन. ई.पी.-2020 के क्रियान्वयन संबंधित चुनौतियों के बारे में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। गोष्ठी में प्राध्यापकों ने बहुविषयक पाठ्यक्रम निर्धारण, संसाधनों की उपलब्धता, कौशल प्रशिक्षण, मूल्य संवर्धन आदि के क्रियान्वयन पर चर्चा की एवं क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों के समाधान हेतु सुझाव दिये। गोष्ठी में नई शिक्षा नीति-2020 के विषय में चर्चा करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की चुनौतियों के समाधान हेतु हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। यह शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में लगभग तीस प्राध्यापकों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

