FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

सुन्यूडा के देवी माता मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज कलश यात्रा के साथ शुरू।

एनएचएल नेटवर्क।

गंगोलीहाट। तहसील गंगोलीहाट के निकट ग्राम सुन्युडा के देवी माता मंदिर सुन्युडा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। आज कथा व्यास आचार्य गौरव जोशी ने मुख्य यजमान मोहन सिंह परगाई को सपत्नीक गणेश पूजन, पूर्वांग कर्म, व्यास पूजन , व्यास पीठ पूजन, ब्राह्मण वरण आदि पूजन कर्म कराए दोपहर डेढ़ बजे से श्रीमद् भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कथा श्रवण का महत्व एवं कथा कराने एवम् कथा श्रवण के पुण्य, भगवान के विभिन्न रूपों का वर्णन, कली काल में कथा का विशेष महत्व आदि पर विस्तार पूर्वक सारगर्भित व्याख्यान किए। सायं पांच बजे दैनिक महाआरती, के बाद कन्या पूजन, ब्राह्मण भोज के बाद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। मंदिर में कथा श्रवण के लिए विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुन्युडा देवी मंदिर समिति ने सभी लोगों से नित्य कथा श्रवण करने तथा प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है। भागवत कथा में गुमान सिंह परगाई, केशर सिंह परगाई, जैत सिंह परगाई, प्रताप सिंह परगाई, जोगा सिंह परगाई एवं समस्त परगाई परिवार सुन्युडा ग्रामवासियो द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

Share This News