berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन हेतु बैठक का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने समस्त विभागों के प्राध्यापकों को वर्तमान सत्र की शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिये बॉयोमेट्रिक उपस्थित सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों के समय-समय पर आयोजन करने की सलाह दी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों को पुस्तकालय के समुचित पुस्तक मुहैया कराने के भी निर्देश दिये। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News