बेरीनाग ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार में होगी टक्कर।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग । बेरीनाग विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख के लिए सोमवार को नामांकन हुआ। ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संगीता और भाजपा प्रत्याशी नीरजा देवी और कांग्रेस की प्रत्याशी रितू देवी, ज्येष्ठ प्रमुख पद पर धीरज बिष्ट और जानकी देवी और कनिष्ठ प्रमुख पद पर गौरव अस्वाल का एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

जांच के दौरान कांग्रेस ब्लाक प्रमुख रितू देवी का प्रस्ताव अनमोदक नहीं होने के कारण निरस्त हो गया। निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार भट्ट ने बताया कि जांच के दौरान ब्लॉक प्रमुख पद पर दो प्रत्याशी और ज्येष्ठ प्रमुख पद पर दो और कनिष्ठ पद पर एकल प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध हो गया है। इस मौके पर एसडीएम आशीष जोशी, खंड विकास अधिकारी ललित मोहन गोस्वामी, थानाध्यक्ष महेश जोशी, एसआई भुवन गहतोडी सहित आदि मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या समर्थक विकासखंड परिसर में पहुंचे, जिससे गहमागहमी का माहौल बना रहा। अब देखना है कि कांग्रेस के निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य किसके पक्ष में रूख करते हैं।


