महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने की नशा मुक्त भारत की शपथ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी स्व. डॉ.आर.एस टोलिया पी. जी. कॉलेज मुनस्यारी में छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ ली गई । महाविद्यालय के एंटी ड्रग प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अमित कुमार टम्टा ने शपथ दिलाते हुए बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के आदेशानुसार राज्य में जिलास्तर पर प्रत्येक महाविद्यालय में युवाओं में उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जा रही हैं ताकि युवा एक बेहतर प्रदेश , देश एवं विश्व का निर्माण कर सके ।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.राहुल पांडेय ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए उन्हें सृजनात्मक कार्यों में रुचि लेने को कहा ।
इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम में डॉ. चंद्रप्रकाश आर्य, डॉ. रिफाकत अली , डॉ. ऋतु , डॉ.रीता आर्य , डॉ. उदय भान, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डॉ. राजेंद्र राणा , डॉ .चेतन जोशी , डॉ . ओम प्रकाश मौर्य, गणेश चंद्र, कैलाश ,कृष्णा पंचपाल, हेमा पंचपाल , लक्ष्मी, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक राम आदि उपस्थित रहे ।

