14 अगस्त को पिथौरागढ़ में सभी स्कूल बंद।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को पिथौरागढ़ जिले समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। एहतियात के तौर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश का पालन सभी शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र अनिवार्य रूप से करेंगे।

