गंगोलीहाट में ब्लॉक प्रमुख में विनोद प्रसाद ज्येष्ठ उप प्रमुख में रविंद्र डसीला ,कनिष्ठ उप प्रमुख में कविता डोबाल विजय रहे।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट में ब्लॉक प्रमुख में विनोद प्रसाद ज्येष्ठ उप प्रमुख में रविंद्र डसीला ,कनिष्ठ उप प्रमुख में कविता डोबाल विजय रहे।
गंगोलीहाट विकासखंड में आज हुए चुनाव में ब्लॉक प्रमुख पद में विनोद प्रसाद ने 2 वोट से जीत दर्ज कर नए ब्लॉक प्रमुख पद में अपनी सीट सुनिश्चित कर ली है। वे सिमलकोट से क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर निर्वाचित हुए थे,और अब ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचित होकर एक नया इतिहास अपने नाम किया। वहीं ज्येष्ठ उप प्रमुख पद में ग्वाड़ी सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित हुए रविंद्र डसीला ने 20 मत प्राप्त करके विजयी हासिल कर इतिहास रचा,वहीं कनिष्ठ उप प्रमुख पद में ननोली क्षेत्र पंचायत सीट से निर्वाचित कविता डोबाल पत्नी जसवीर डोबाल ने विजयी हासिल की,कविता डोबाल का अपने प्रतिद्वन्दी उम्मीदवार के साथ मुकाबला बराबरी पर रहा, दोनों प्रत्याशियों को 20-20 मत मिले,उसके बाद टॉस में कविता डोबाल का भाग्य चमका और वे टॉस में जीतकर कनिष्ठ उप प्रमुख पद में निर्वाचित हुई।

