FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में मूसलाधार मानसूनी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 8 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी जनपदों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक पंतनगर में 186.5 मिमी ,गुलरभोज में 146 मिमी , हल्द्वानी में 135 , रुद्रपुर में 100 मिमी , नैनीताल में 83 मिमी , चौखुटिया में 82.5 ,किच्छा में 82 मिमी , चंपावत में 52.5 मिमी सहित तमाम इलाकों में तेज बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 14 अगस्त बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जनपदों में भारी से भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर कई दौर का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी देखते हुए आज प्रदेश के 11 जिलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।

आज का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 14 अगस्त बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून , नैनीताल , पिथौरागढ़, अल्मोड़ा ,चंपावत , उधम सिंह नगर हरिद्वार , पौड़ी और बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि उत्तरकाशी, चमोली , रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने ,वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

इन जिलों में आज स्कूल बंद।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज प्रदेश की 11 जनपदों देहरादून ,नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार, रुद्रप्रयाग ,चमोली ,उत्तरकाशी, चंपावत ,पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 अगस्त बृहस्पतिवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

Share This News