FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

हाट कला एवं सास्कृतिक मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव का नगर पालिका अध्यक्ष बिमल रावल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

गंगोलीहाट । हाट कला एवं सास्कृतिक मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव का आज मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बिमल रावल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वीरांगना कलावती पन्त एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया ।

अन्ना संगीत प्रशिक्षण केंद्र की बालक बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात मेहंदी व ऐपण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । दोपहर 2:00 बजे से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया इस अवसर पर स्थानीय ग्राम कुंन्जनपुर निवासी “हमारे संस्कार गीत ” की लेखिका श्रीमती रमा उप्रेती को साल ओडा कर सम्मानित किया गया देर रात स्टार नाइट में कुमाऊं की प्रसिद्ध गायिका मीना राणा ने देर रात तक दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।

इसके अतिरिक्त मां शारदे सांस्कृतिक समिति पिथौरागढ़ , ईशा मर्तोलिया, कुमारी पूर्वा ,रमा आर्या एंड पार्टी द्वारा मां नंदा सुनंदा, दीनू टम्टा, मोहित बसेड़ा, पारस ,अमित बोरा एंड पार्टी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर, संजय पथनी आदि अनेक कलाकारों ने नृत्य एवम गायन से देर रात तक रोचक प्रस्तुति देकर दर्शकों को बैठने को मजबूर कर दिया । इधर आज नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हाटकला एवं सास्कृतिक मंच के साथ ही कई विद्यालयों व विभिन्न गांव से आये महिला पुरुषों एवं युवाओं ने नगर में आकर्षक श्री कृष्ण की झांकी निकाली गई जिसे देखने के लिए नगर में भारी भीड़ उमड़ गई तथा दोपहर बाद स्थानीय विद्यालयों व स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी तथा देर शाम को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा स्टार नाइट में रात्री 8:00 बजे से कुमाऊं की प्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय व अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी कार्यक्रम का संचालन कुमाऊं के मशहूर एंकर नानू बिष्ट विजय खत्री हेम पाठक व किशन पाठक द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है शांति व्यवस्था के लिए विभिन्न क्षेत्रों से थाना अध्यक्ष हीरा सिंह डागी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद है

Share This News