जन्माष्टमी के अवसर पर नवयुवक मंगल दल पुराना बाजार द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। जन्माष्टमी के अवसर पर नवयुवक मंगल दल पुराना बाजार द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्ञानदायिनी पब्लिक स्कूल बेरीनाग के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। दही हांडी (मटका फोड़) प्रतियोगिता में आर्यंस पब्लिक स्कूल, हिमालया इंटर कालेज और जवाहर चौक तीन टीमों द्वारा प्रतिभाग किया, जिसमें आर्यंस पब्लिक स्कूल और जवाहर चौक की टीम तीन प्रयासों में मटकी नहीं फोड़ पाई जबकि हिमालया इंटर कालेज की टीम ने पहले ही प्रयास में मटकी फोड़ कर विजेता टीम बनी। विजेता टीम को 10000₹ नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का संचालन रत्नाकर पाण्डेय ने किया।इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन हेमवंती पंत, हेम पंत, आशा भैसोडा, खजान चंद्र गुड्डू, नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष मयंक पंत, सदस्य पंकज पंत, विशाल पंत, दीप बिष्ट, पीयूष पंत,कमल किशोर जोशी,सचिन पंत, पंकज कार्की, राकेश धानिक, मदन मोहन रावत, ठाकुर सिंह डसीला, आदि कई लोग उपस्थित रहे।

