लापता युवक व पोर्टर के शव बरामद
बडकोट-
न्यूज लाइव के लिए जय प्रकाश बहुगुणा की रिर्पोट:–
हिमाचल -उत्तराखंड बॉर्डर पर लापता हुए थे तीन युवक
बडकोट- उत्तराखंड व हिमाचल बॉर्डर से लापता तीन युवकों में से एक युवक का शव आज उत्तरकाशी की मोरी पुलिस ने पावर नदी से बरामद कर लिया है।वहीं साँकरी -यमुनोत्री ट्रेकिंग रूट पर पैर फिसलने से खाई में गिरे पोर्टर का शव भी बड़कोट पुलिस व एस डी आर एफ की टीम ने बरामद कर लिया है।
मोरी थानाध्यक्ष दीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल निवासी तीन युवक उत्तराखंड के त्यूणी में खरीददारी करने आये थे।जो कि गुरुवार से लापता चल रहे थे।उनका वाहन व मोबाईल आराकोट के सनैल में पावर नदी के किनारे मीले थे।पुलिस ने लगातार नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आज सुरेंद्र पुत्र रामलाल निवासी जुब्बल शिमला का शव आराकोट से दो किलोमीटर आगे काष्टा के पास बरामद किया गया है।
वही बड़कोट थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल के अनुसार साँकरी-यमुनोत्री ट्रेकिंग रूट पर खाई में गिरे पोर्टर अजय पुत्र शेर बहादुर का शव पुलिस व एस डी आर एफ की टीम ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बाकी सभी पांच ट्रेकर व पोर्टर सुरक्षित वापस लौट गए हैं।

