berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

चौकोड़ी मे चल रही रामलीला में सूर्पनखा नासिका भेदन, जटायु मोक्ष तक की लीला का मंचन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग के चौकोडी में श्रीमूलनारायण रामलीला कमेटी चौकोड़ी के द्वारा सप्तम दिवस की लीला में सूर्पनखा नासिका भेदन, खर दूषण वध, सीता हरण, जटायु मोक्ष तक की लीला का मंचन किया गया। सप्तम दिवस की लीला का मुख्य आकर्षण सूर्पणखा का पंचवटी में जाकर राम लक्ष्मण को रिझाना व खर दूषण का बुलेट मोटरसाइकिल में प्रवेश रहा। सूर्पनखा की भूमिका कमेटी के कोषाध्यक्ष जगदीश सुप्याल में निभाई। खर दूषण की भूमिका में चंचल रावत व मनोज मेहरा रहे। आज के मुख्य अतिथि राम सिंह जंगपांगी, क्षेत्र पंचायत बड़ेत बाफिला निक्कू शाह, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बोनाल, हीरा सिंह कार्की रहे। इस मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की, उपाध्यक्ष दीपक उप्रेती, कोषाध्यक्ष जगदीश सुप्याल, प्रबन्धक हीरा सिंह गैड़ा, व्यवस्थापक हरीश खाती, संरक्षक मनोज सानी, संयोजक हरीश चुफाल, हरीश कोरंगा, संगीत निर्देशक महेश जोशी, नितिन कुमार, मंजू कार्की, निर्मला चुफाल, रेखा मेहरा, गीता पाठक, शंकर जोशी, खुशाल धानिक, रूप सिंह पपोला, मेकअप मास्टर धीरज जोशी, निर्मल डसीला, संजू कठायत, गणेश बृजवाल, नवीन पाठक, चंदन खाती, चंचल मेहता, मनीष रौतेला, नामनी, लक्षिता आदि मौजूद रहे। लीला का संचालन वक्ता मैनेजर आचार्य गिरीश तिवाड़ी जी ने किया।

Share This News