FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

महाविद्यालय मुनस्यारी में  उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में  उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक समन्वयक में डॉक्टर रितु द्वारा किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का स्केचिंग के माध्यम से सफल प्रतिनिधित्व किया है। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका डा0 दुर्गेश कुमार शुक्ला एवं डॉ राहुल पांडे द्वारा निभाई गई। स्केचिंग प्रतियोगिता के प्रथम स्थान पर जतिन कुमार बी ए प्रथम सेमेस्टर तथा द्वितीय स्थान पर मनीषा ज्येष्ठा एम ए तृतीय सेमेस्टर रही है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार से डॉक्टर दुर्गेश कुमार शुक्ला डा0 राहुल पांडे डॉक्टर चंद्र प्रकाश आर्या डॉ0 उदयभान डॉक्टर निधि मारोठिया डॉक्टर प्रशांत जोशी डॉक्टर पुष्पा कालाकोठी डॉ राजेंद्र सिंह डॉक्टर अशोक कुमार मौर्य डॉक्टर मनीषा पांडे , चेतन चंद्र जोशी,  प्रेमा पांडे , कर्मचारीगण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This News