berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग व्यापार संघ चुनाव कल 9 बजे से।

 

बेरीनाग व्यापार संघ चुनाव कल 9 बजे से।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

‎बेरीनाग । प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल बेरीनाग के 27 दिसम्बर को होने वाले चुनाव के लिए  शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान किया जायेगा यह मतदान ओम धनु होटल बेरीनाग मे संम्पादित कराया जायेगा। इन पदो का अन्तिम निर्णय 5 बजे होगा। यह मतदान दो पदो पर  अध्यक्ष पद व कोषाध्यक्ष पद के लिये होगे।    अध्यक्ष पद पर निवर्तमान व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत और विनोद पाठक कोषाध्यक्ष पद पर पुष्कर सिंह ततराडी और गणेश सिंह रावल के बीच  मुकाबला होगा। अन्य पदो पर उपाध्यक्ष कमल खाती, महासचिव अमित सस्ते, उप सचिव भगवान सिंह कार्की निर्विरोध चुने गये है। चुनाव में लगभग 596 व्यापारियों का पंजीकरण हुआ है। चुनाव अधिकारी महेश पंत, कैलाश चन्याल, कमलेश पंत, देवेन्द्र सिह कालाकोटी, पंकज कार्की ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

Share This News