berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग के प्राध्यापकों ने “ईट राइट यूथ हैकाथान” वर्चुअल कार्यशाला में किया प्रतिभाग।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने उत्तराखंड सरकार द्वारा “ईट राईट यूथ हैकाथान” विषय पर आयोजित वर्चुअल कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। कार्यशाला में विभिन्न वक्ताओं ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की एवं स्वास्थ्य सुरक्षा, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता हेतु भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। महाविद्यालय के “ईट राईट यूथ हैकाथान” के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल टम्टा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सुरक्षित खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों की जानकारी एवं इसकी जागरुकता हेतु सरकार द्वारा संचालित यह नवाचार कार्यक्रम युवाओं के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने समस्त प्राध्यापकों से इस नवाचार कार्यक्रम को विद्यार्थियों के मध्य अति शीघ्र प्रसारित करने की बात कही।कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News