राज्य में उत्तराखंड क्रान्तिदल की सरकार बनी तो बेरीनाग वासियो को मिलेगा मालिकाना हक।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता
बेरीनाग। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की एक बैठक का आयोजन नदन्ना में किया गया। बैठक में पहली बार बेरीनाग पहुंचे उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कुकरेती ने कहा कि यदि प्रदेश में उक्रांद की सरकार बनी तो राज्य आंदोलनकारियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी और बेरीनाग भूमि समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। लोगो को मालिकाना हक दिया जायेगा। मंगलवार को उक्रांद नेता राजेन्द्र पंत के नेतृत्व में उक्रांद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती का स्वागत किया। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने नगर के एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को शीघ्र गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 वर्षो से कांग्रेस और भाजपा राजधानी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच रिटायर जज से कराकर दोशियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। राज्य में हूं कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन उत्तराखंड क्रांति दल को मिल रहा है। 2027 के चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल बेहतर प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा कि जिन राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष से भाजपा सत्ता में आई, आज वही सरकार उनका सम्मान नहीं कर रही है, कहा कि राज्य मे उक्राद की सरकार बनती है तो राज्य के लोगो को रोजगार दिया जायेगा और राज्य आंदोलनकारियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी । और इस बार उत्तराखंड क्रांति दल के कुंडा खटखटाओं के नारे के साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। बैठक मे दल की विचारधारा नितियो व भविष्य की रणनिति पर चर्चा की गयी।
इस मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती, काशी सिह ऐरी, पंकज ब्यास,कुन्दन सिह बिष्ट,भुवन चन्द्र जोशी,बहादुर सिह रावत,एसएस नेगी,एनडी तिवारी, राजेन्द्र खैरवाल,प्रताप चौहान भुवन सिह बिष्ट,जय शंकर व्यास,बसंन्त तडागी,राजेन्द्र सिह कार्की, राजेन्द्र प्रसाद पंत,हेम पंत, भगवान सिह भण्डारी,चिन्तामणी जोशी, सलीम अहमद, भगवान सिह आदि कई लोग मौजूद रहे।

