berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता। 

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ खेल मैदान एवं शिव मंदिर के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया तथा कूड़ा करकट एकत्र कर उसका निस्तारण किया। शिविर के आयोजन में सौरभ सिंह खुशी, लक्ष्मी, तनुजा ,कशिश, गीतांजलि आदि स्वयंसेवियों ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी गोस्वामी ने किया। इस कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी अंजली देवी यादव,श्री सुयश पंत तथा  विवेक कुमार उपस्थित रहे।

Share This News