berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में निःशुल्क पुस्तक मेला का आयोजन।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में निःशुल्क पुस्तक मेला का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता। 

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन से निःशुल्क पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क पुस्तक मेला में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की तथा उन्हें अध्ययन के प्रति सदैव जागरूक रहने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि पुस्तकें जीवन के आलोक हैं जिसके माध्यम से हम अपने बेहतर भविष्य को संवार सकते हैं। इस दौरान उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भास्कर जोशी ने मुक्त विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम,प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, छात्रवृत्ति आदि के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को मुक्त विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने की बात कही। महाविद्यालय के उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय केन्द्र के समन्वयक डॉ. ललित सिंह रावत ने बताया कि निःशुल्क पुस्तक मेला में विभिन्न विषयों की लगभग 1500 से अधिक किताबें विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित की गई जो विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन में सहायक होंगी।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी  जीवन पंत समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News