berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

क्वैराली में आयोजित शिविर में छाई रही पेयजल की समस्या।

क्वैराली में आयोजित शिविर में छाई रही पेयजल की समस्या।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग – जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बेरीनाग के न्याय पंचायत क्वैराली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्रिपुरादेवी में एसडीएम खुशबू पांडे की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुकल्याडी की ग्राम प्रधान कंचन डसीला ने नगरपालिका के द्वारा गांव उपरी हिस्से में डम्पिंग जोन बनाने से गांव में परेशानी और जल जीवन मिशन योजना में नलों में पानी नहीं शिकायत की। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद धारियाल ने मायल पिलखी के पेयजल लाइनों में 1 वर्ष पानी नहीं आने और बेरीनाग खितोली रीठा रैतौली मोटर मार्ग खस्ताहाल होने की शिकायत की। एसडीएम ने पेयजल योजना की जांच के करने के आदेश दिये।

ग्राम प्रधान पौषा भूपाल राम ने पौषा पोस्ताला मोटर मार्ग सुधारीकरण करने और पूर्व में पीएमजीसवाई के द्वारा किये गये डामरीकरण उखड़ने की शिकायत की ।ग्राम प्रधान पभ्या संजय तिवारी बेरीनाग बाईपास खस्ताहाल होने से हो रही परेशानी और गांव में पेयजल की लाइन नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी को बताया।शिविर में ग्राम प्रधान क्वैराली अनीता खाती ने गांव में पेयजल सडक शिक्षा और बंदरों और जंगली जानवरों से हो रही परेशानी रखा। ग्राम प्रधान चनकाना, लिगुरानी, रीठा रैतौली, भंडारीगांव, ग्वीर ने पेयजल, सडक की समस्या को रखा। दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या ने अशासकीय जूनियर हाईस्कूल त्रिपुरादेवी बंद होने पर नाराजगी जताई और बताया की लाखों की धनराशि लगने के बाद बंद होना सरकारी धन का दुरुपयोग है शीघ्र इसको खोलने के लिए विभागीय अधिकारियों को आदेश दिये। सभासद भट्टीगांव सुनील पंत ने भट्टीगांव में भूस्खलन से मकान खतरे की जद में आने की शिकायत की।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुमाऊंनी प्रसिद्ध भोज की प्रदर्शनी लगाई जिससे एसडीएम और जनप्रतिनिधियों के द्वारा सराहा गया। एसडीएम खुशबू पांडे ने बताया कि शिविर में आने वाली अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों शीघ्र समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसविभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।शिविर में स्थाई, जाति चरित्र, परिवार रजिस्टर प्रमाण पत्र बनाये गये। पांच दर्जन लोगों ने खाता खतौनी निकाली। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, विधायक फकीर राम टम्टा ब्लाक, ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल,कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख धीरज बिष्ट, दर्पण कुमार,  पूर्व अनुसचिव करम राम, जिला पंचायत सदस्य ललित कार्की, ग्रामीण प्रधान अनीता खाती,संजय तिवारी, कंचन डसीला, त्रिलोक खाती, बीडीओ बंसत पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डां सिद्धार्थ पाटनी, एबीडीओ नवीन तिवारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अवी अहमद, रेंजर चंदा मेहरा, एसडीओ समाज कल्याण अमित गहतोडी एडीओ शमशेर लाल,योगेश पांडे, बीओ गौरव चौहान, राजस्व निरीक्षक जगदीश सिंह परिहार राजेन्द्र कुमार गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक राहुल खाती, संजय खडायत, रितेश चन्याल हेमंत कुमार, अवर अभियन्ता दीपक कुमार, महेश रौतेला, दीपक सैनी, पंकज बिष्ट सहित आदि मौजूद ।
———————————
अवैध शराब और अवैध मिट्टींं
बेरीनाग। शिविर में ग्रामीण महिला कमला देवी रमा देवी ने पभ्या और मंतोली क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से गांव में हो रहे माहौल होने की शिकायत की और ग्राम प्रधान चनकाना बहादुर सिंह ओर पूर्व सैनिक नारायण सिंह ने बेरीनाग चनकाना मोटर मार्ग में अवैध तरीके से मिट्टी फकने से गांव को खतरा और सड़क सकरी होने की शिकायत की। एसडीएम खुशबू पांडे ने अवैध शराब और मिट्टी फेकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
——————————-
गर्मी से पहले पानी का समाधान – एसडीएम
बेरीनाग ।जन जन के द्वार कार्यक्रम में आयोजित शिविर में अधिकांश समस्यायें पेयजल की आ रही है जिसमें जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पेयजल लाइनों में अनियमितता ओर पानी नहीं आने की शिकायत आ रही है एसडीएम खुशबू पांडे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गर्मी के मौसम से पहले पेयजल की समस्या का समाधान करें जिसमें कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। हर उपभोक्ता पानी पहुंचे इसके लिए कार्य करें।

Share This News