गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश व पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” अभियान संचालित ।

एनएचएल नेटवर्क📡
पिथौरागढ़।पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार प्रदेश भर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा उनके पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” अभियान संचालित किया जा रहा है।
उक्त क्रम में ऑपरेशन स्माइल अभियान को प्रभावी बनाए जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित टीम अपर उ0नि0 प्रेम छिम्वाल, हे0का0 सुनील कुमार, का0 महेन्द्र महर व का0 रणवीर कम्बोज द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र बलुवाकोट व धारचूला में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु उनके भौतिक सत्यापन किये गये।

जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की खोज एवं पुनर्वास हेतु सतत एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है।

