berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडराज्य

महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में ” बजट एनालिसिस एंड डिस्कशन सेशन” एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में “बजट एनालिसिस एंड डिस्कशन सेशन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. बी. एस. बिष्ट असिस्टेंट प्रोफेसर(रसायन विज्ञान विभाग) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग तथा डॉ. नवीन कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर(अर्थशास्त्र विभाग) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अर्थशास्त्र विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. रश्मि सेलवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया तथा बजट से संबंधित इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. बी. एस. बिष्ट ने इनकम टैक्स से जुड़े हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को ई-फाइलिंग, इनकम टैक्स रिटर्न, 26-ए. एस. के बारे में विस्तार से बताया तथा टैक्स फ़ाइल करने संबंधित प्रशिक्षण भी दिया। डॉ. नवीन कुमार ने केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट को प्रतिभागियों के समक्ष साझा किया तथा उसमें उल्लिखित लाभकारी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने डिजिटल इंडिया, ग्रीन इकोनॉमी, इकनोमिक सर्वे, हेल्थकेयर एंड एजुकेशन, एजुकेशन रिफॉर्म फंडिंग आदि के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों से भारतीय अर्थव्यवस्था एवं बजट से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट तथा भारतीय अर्थव्यवस्था से हम सभी लोगों को भलीभांति परिचित होना चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम को अति प्रासंगिक तथा लाभप्रद बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. कल्पना ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News