FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

श्री श्री अखंड नाम कीर्तन में समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास ने कि श्रद्धालुओं की भावपूर्ण सेवा।

 

एनएचएल नेटवर्क📡

रुद्रपुर, संजय नगर: हर वर्ष की तरह इस बार भी संजय नगर, रुद्रपुर में श्री श्री अखंड नाम कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने तीन दिनों तक राधे नाम का अखंड जाप किया। इस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भंडारे में कमेटी ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की, जो ग्रामीण परंपरा के अनुरूप तैयार किए गए।


कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे युवा नेता व समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास का कमेटी ने शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। सुब्रत विश्वास ने कमेटी सदस्यों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और भंडारे में सक्रिय सेवा की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी सामाजिक एकता को मजबूत करती है। कार्यक्रम में युवाओं का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अभिमन्यु साना, असित बाला, गोलू हालदार, जयंत थाली, पूर्व पार्षद विकास मलिक, समाजसेवी नंदू शर्मा और आदिल। हर वर्ष की तरह इस बार भी युवा समाजसेवी सक्रिय रहे, जो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।यह आयोजन भक्ति, सेवा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Share This News