राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर के आयोजन में स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया तथा स्वच्छता रैली निकली। इस रैली का आयोजन महाविद्यालय से भट्टी गांव तक किया गया। इसके उपरांत समस्त स्वयंसेवियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव के विद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने किया।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गंगा आर्य एवं सहायक अध्यापक एस. पंत ने महाविद्यालय के स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मचारी विवेक कुमार भी उपस्थित रहे।

