लक्ष्मण सिंह महर परिसर में रोवर-रेंजर्स ने धूमधाम से मनाया ‘विश्व चिंतन दिवस’

एनएचएल नेटवर्क 📡
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर के रोवर-रेंजर्स द्वारा ‘विश्व चिंतन दिवस’ (World Thinking Day) अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. जगदीश सिंह ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन स्काउटिंग और गाइडिंग जगत के लिए एक ऐतिहासिक और विशेष दिन है। आज ही के दिन स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बेडेन पॉवेल और उनकी पत्नी लेडी बेडेन पॉवेल का जन्म हुआ था, जिनकी स्मृति में दुनिया भर के स्काउट-गाइड इस दिन को चिंतन दिवस के रूप में मनाते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिसर निदेशक प्रो. हेम पाण्डेय तथा छात्र अधिष्ठाता प्रो. डी.के. उपाध्याय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन और समाज सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान परिसर के तमाम रोवर-रेंजरों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

