FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

“जैविक होली रंग निर्माण कार्यशाला” का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡

मुनस्यारी । महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी की अध्यक्षता में “जैविक होली रंग निर्माण कार्यशाला” का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं वनस्पतिक स्रोतों द्वारा सुरक्षित और त्वचा-अनुकूल होली रंग बनाने की विधि से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चुकंदर, पालक, हल्दी आदि प्राकृतिक सामग्रियों से रंग निर्माण की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर समझाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं रंग तैयार किए।इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को रंग निर्माण में लगने वाली लागत, मूल्य निर्धारण एवं लाभ की गणना के विषय में भी जानकारी दी गई, जिससे वे इसे आय सृजन के एक माध्यम के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी एवं गृह विज्ञान विभाग की छात्राएँ – प्रिया, खुशबू कोरंगा, प्रिया रिंगवाल, गौरी बोथ्याल, जया पांगती, निशा, दीपा सहित अन्य छात्राओं द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Share This News