संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण— जिलाधिकारी ने गंगोलीहाट में जरूरतमंद को पहुंचाई तत्काल राहत।

एनएचएल नेटवर्क📡
जनहित सर्वोपरि: सोशल मीडिया वीडियो पर डीएम की संवेदनशील एवं तेज कार्रवाई, ग्रामीण परिवार को राहत।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान, गंगोलीहाट के ग्रामीण को तत्काल मदद पहुंचाई
गंगोलीहाट। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे गंगोलीहाट क्षेत्र के एक ग्रामीण परिवार से संबंधित वीडियो का जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंभीरता से संज्ञान लिया। मामले की जानकारी प्राप्त होते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित ग्रामीण परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा आवश्यक राहत सामग्री, जिसमें खाद्यान सामग्री एवं कम्बल शामिल हैं, उपलब्ध कराए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का विस्तृत आकलन कर आवश्यक शासकीय योजनाओं से आच्छादित किया जाए तथा दीर्घकालिक सुधार हेतु ठोस कदम उठाए जाएँ।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में
कल दिनांक 25 फरवरी 2026 को रात्रि 9:20 बजे राजस्व टीम गंगोलीहाट द्वारा त्वरित मानवीय पहल करते हुए ग्राम जमडकोट, तहसील गंगोलीहाट निवासी पंकज मेहरा पुत्र माधो सिंह एवं उनकी माता लछिमा देवी को सहायतार्थ राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
राजस्व टीम द्वारा परिवार को आवश्यक राशन किट, कंबल एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रशासन द्वारा यह सहायता संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुनिश्चित की गई, ताकि परिवार को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक करवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर भी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना प्रशासन की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि अपनी समस्याओं की सूचना संबंधित विभागों या प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

