FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

शास्त्री चौक, मुनस्यारी में 100% प्राकृतिक होली रंगों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना।

एनएचएल नेटवर्क📡

मुनस्यारी । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 100% प्राकृतिक एवं रसायन-मुक्त होली रंगों का स्टॉल लगाया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन एवं गृह विज्ञान विभाग प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर निधि मारौठिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। स्टॉल प्रातः 10 बजे से दिन के 2 बजे तक संचालित किया गया, जहाँ स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
स्टॉल में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए जैविक रंग मात्र ₹10 से ₹30 की किफायती दरों पर उपलब्ध कराए गए। इन रंगों को हल्दी, चुकंदर तथा पालक से तैयार किया गया था, जो त्वचा एवं पर्यावरण के लिए पूर्णतः सुरक्षित हैं।
इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की छात्राएँ प्रिया, निशा, खुशबू कोरंगा एवं निशा आर्या स्वयं स्टॉल पर उपस्थित रहकर रंगों की बिक्री कर रही थीं तथा लोगों को इनके लाभों की जानकारी दे रही थीं।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे “सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली” की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। महाविद्यालय प्रशासन ने भी इस रचनात्मक एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजन की प्रशंसा की।

Share This News