छात्र-छात्राओं में टीमवर्क को प्रोत्साहित करने और विभिन्न हिंट के माध्यम से अपने लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करने की भावना को बढ़ाने के लिए रोमांचक गतिविधि “ट्रेजर हंट” का सफल आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क📡
मुनस्यारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी के निर्देशन में हिंदी विभाग प्रभारी डॉ० रीतू एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी सुश्री निधि मारोठिया द्वारा संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं में टीमवर्क को प्रोत्साहित करने और विभिन्न हिंट के माध्यम से अपने लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करने की भावना को बढ़ाने के लिए रोमांचक गतिविधि “ट्रेजर हंट” का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने बताया कि इस गतिविधि में छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को तीन टीम, टीम A, टीम B, और टीम C में वर्गीकृत किया गया जिसमें टीम C विजयी रही। विजेता टीम में मनीषा जेष्ठा, अनीता, सपना, प्रिया, नेहा, नीतू, रही। इस प्रतियोगिता के आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण न केवल उपस्थित रहे अपितु प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी निभाकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया ।

