FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandराज्य

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन।

एनएचएल नेटवर्क📡

मुनस्यारी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सरमोली में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह समारोह शिविर के प्रथम दिवस के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  हंसा देवी, वार्ड सदस्य, सरमोली उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री निधि मारौठिया, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 22 एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
इसके उपरांत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निधि मारौठिया द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रतिदिन की कार्ययोजना कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की गई।
इस सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, तथा महिला स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम में एनएसएस समिति के सदस्य डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ला एवं डॉ. पुष्पा कालाकोटी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही महाविद्यालय के कर्मचारियों में कृष्णा पंचपाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस प्रकार सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This News