राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस श्रमदान एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया।

एनएचएल नेटवर्क📡
मुनस्यारी। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस को श्रमदान एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान को समर्पित किया गया। प्रातः काल सभी स्वयंसेवक जागने के बाद योग सत्र में शामिल हुए, जिसका संचालन डॉ. पुष्पा कलाकोटी द्वारा किया गया।
इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत महाविद्यालय सरमोली से हुई। रैली में अग्रिम पंक्ति में स्वयंसेविका निशा एवं अनीता ने अपने साथियों के साथ नारे लगाते हुए नेतृत्व किया। रैली शास्त्री चौक, हॉस्पिटल लाइन, पांडेय लॉज बस स्टैंड होते हुए आगे बढ़ी। बस स्टैंड में स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद रैली थाना बैंड से होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।
दोपहर के द्वितीय सत्र में डाॅ. उदय भान एवं डी. के. शुक्ला द्वारा स्वयं सेवकों को कैरियर काउंसलिंग प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर निधि मारौठिया, तथा समिति के सदस्य श्री डी. के. शुक्ला एवं डॉ. पुष्पा कलाकोटी उपस्थित रहे।

